Golu Classes

gc logo for website header png

भारतीय संविधान – निर्माण प्रक्रिया से पूर्व की रूपरेखा

यह आर्टिकल Railway NTPC, Railway Group-D, SSC, Bank, State Police, Patwar और अन्य सभी सरकारी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

संविधान शब्द अग्रेंजी के Constitution से बना हैं। Constitution शब्द ग्रीक भाषा के Constrate शब्द से लिया गया है। जिसका शाब्दिक अर्थ – “व्यवस्था” है।

संविधान = सम + विधान

( सम = के समान,  विधान = कानून/नियम )

संविधान की परिभाषा

किसी भी देश की शासन व्यवस्था को संचालित करने के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों का संग्रह को ही संविधान कहते हैं। 

भारतीय संविधान की निर्माण प्रक्रिया से पूर्व की रूपरेखा :

1. चार्टर एक्ट 1599 ई. –

यह भारतीय संविधान का प्रथम लेख हैं, इस लेख को ब्रिटिश महारानी एलिज़ाबेथ टेलर प्रथम के द्वारा लिखा गया।

2. रेग्यूलैक्टिंग एक्ट 1773 ई. –

रेग्यूलैक्टिंग एक्ट के अनुसार बंगाल के गवर्नर को जनरल गवर्नर बनाया गया। प्रथम बंगाल गवर्नर वाॅरेन हेस्टिंग्स था।

इस एक्ट के तहत भारत में प्रथम सुप्रीम कोर्ट – कलकत्ता खोला गया। सुप्रीम कोर्ट की स्थापना 1774 ई. में हुई थी।

नोट :- प्रथम मुख्य न्यायाधीश 1774 ई. में एलिजा एम्प्रे को बनाया गया है। 

3. पिटस इण्डिया एक्ट 1784 ई. –

इस अधिनियम के तहत राजनैतिक मामलों की जांच के लिए बोर्ड ऑफ कंन्ट्रोल का गठन किया गया है इसमें कुल 6 सदस्य थे।

4. 1793 ई. का अधिनियम –

इस अधिनियम के तहत व्यापारिक अधिकारिक क्षेत्र को 10 वर्ष से बढ़ाकर 20 वर्ष तक कर दिया हैं। जिसे अन्तिम रूप ब्रिटिश सरकार देती हैं। 

5. 1813 ई. का अधिनियम –

इस अधिनियम के तहत ब्रिटिश सरकार के द्वारा भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के सभी व्यापारिक अधिकारो को छीन लिया गया, केवल चाय के व्यापार को छोडकर ।

6. 1833 ई. का अधिनियम –

इस अधिनियम के तहत व्यापारिक क्षेत्र में सुझाव हेतु एव ईस्ट इंडिया कंपनी के व्यापार क्षेत्र को बढ़ाने के लिए विधिक आयोग का गठन किया गया।

विधिक आयोग का अध्यक्ष लार्ड मैकाले को मनाया गया, जिन्होंने भारत में अंग्रेजी शिक्षा की शुरुआत की थी। इसी अधिनियम के तहत लार्ड विलियम बैटिंग को सम्पूर्ण भारत का प्रथम जनरल गवर्नर बनाया गया।

7. 1853 ई. का अधिनियम –

इस अधिनियम के तहत भारत में पहली बार प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया गया। प्रथम परीक्षा सिविल सर्विसेज का आयोजन किया। 

8. 1858 ई. का अधिनियम –

इस अधिनियम के तहत भारत से ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन का अन्त कर दिया गया, इसकी बागडोर सीधे ही ब्रिटिश सरकार ने संभाल लिया। 

इस अधिनियम के तहत गवर्नर जनरल पद को समाप्त कर, वायसराय का गठन किया गया। 

नोट :

  • भारत का अन्तिम गवर्नर जनरल लार्ड कैनिंग था।
  • भारत का प्रथम वायसराय लार्ड कैनिंग था।
  • ईस्ट इंडिया कंपनी का शासन 1599 ई. – 1858 ई. तक था। 

9. मार्ले मिन्टो सुधार अधिनियम 1909 ई. –

मार्ले मिन्टो सुधार अधिनियम के तहत भारत में पहली बार साम्प्रदायिक निर्वाचन प्रणाली ( धर्म के आधार पर चुनाव ) को लागू किया गया।

10. मान्टेग्यू चेम्सफोर्ड सुधार अधिनियम 1919 ई. –

इस अधिनियम के तहत भारत में लोक सेवा आयोग की स्थापना की गई, केन्द्र में स्वायत्तता तथा प्रान्तों में द्वैध शासन लागू किया। 

11. भारत शासन अधिनियम 1935 ई. –

भारत शासन अधिनियम जनता के हितों के अनुकूल था, इसमें प्रस्तावना का अभाव था तथा इसका 70-75% भाग मूल संविधान में लिया गया है। म्यांमार को भारत से अलग किया गया।

 

पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद, इस पोस्ट में दी गई जानकारी कैसी है या कोई बदलाव की आवश्यकता है तो अपना सुझाव कमेंट बाॅक्स में जरूर दे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top