Golu Classes

gc logo for website header png

भारत की स्थिति एवं विस्तार । अक्षांशीय व देशांतरीय विस्तार व कर्क रेखा पर स्थित राज्य

आज हमलोग इस लेख के माध्यम से भारत की भौगोलिक स्थिति और विस्तार के बारे में सामान्य जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके तहत भारत विश्व के मानचित्र में कहाँ स्थित है। तथा अपने आकर, विस्तार, भौतिक विविधता के कारण यह विश्व पटल पर अपना एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। भारत की भौगोलिक स्थिति एवं विस्तार का यह चैप्टर प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Table of Contents

विश्व में भारत की स्थिति

ग्लोब में भारत की स्थिति उत्तर-पूर्व दिशा है।

एशिया में भारत की स्थिति दक्षिण दिशा है।

ग्लोब-में-भारत-की-स्थिति-उत्तर-पूर्व-दिशा-है।
ग्लोब-में-भारत-की-स्थिति-उत्तर-पूर्व-दिशा-है।
एशिया-में-भारत-की-स्थिति-दक्षिण-दिशा-है।
एशिया-में-भारत-की-स्थिति-दक्षिण-दिशा-है।

भारत का अक्षांशीय व देशांतरीय विस्तार

भारत उत्तरी गोलार्ध में 8° 4′ – 37° 6′ उत्तरी अक्षांश और 68°7′ – 97°25′ पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है। संपूर्ण भारत का अक्षांशीय विस्तार 6°4′ 37° 6′ उत्तरी अक्षांश के मध्य है। 82.1/2° पूर्वी देशांतर भारतीय मानक समय रेखा नैनी से होकर गुजरती है। भारतीय मानक समय रेखा ग्रीनविच समय से 5:30 घंटा आगे है।

 

 

भारत के अंतिम बिंदु व उनके बीच विस्तार

भारत के उत्तरतम बिंदु पर इंदिरा कोल लद्दाख और मुख्य भूमिका दक्षिणतम बिंदु कन्याकुमारी/केप कोमोरिन व भारत का दक्षिणतम बिंदु इंदिरा बिंदु/ पिग्मेलियन बिंदु/पारसेन बिन्दु ग्रेट निकोबार में स्थित है तथा पश्चिमतम बिंदु पर गोर माता (सरक्रीक) गुजरात तथा पूर्वतम बिंदु पर किबिथू अरुणाचल प्रदेश स्थित है। भारत का उत्तर से दक्षिण में विस्तार 3214 किलोमीटर है वह पूर्व से पश्चिम में विस्तार 2933 किलोमीटर है।

भारत-का-अक्षांशीय-व-देशांतरीय-विस्तार-और-अंतिम-बिंदु-व-उनके-बीच-विस्तार

 

भारत का आकार व क्षेत्रफल के आधार पर विश्व में स्थान

भारत का आकार चतुष्कोणीय है, भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है। भारत का क्षेत्रफल संपूर्ण विश्व के क्षेत्रफल का 2.42% है, जबकि भारत की जनसंख्या संपूर्ण विश्व की जनसंख्या का 17% है। (2011 की जनगणना के अनुसार)। क्षेत्रफल के आधार पर भारत विश्व में सातवें स्थान पर है।

ट्रिक – रुक चीन अब आ भारत अर्जेंट है।

रु – रूस

– कनाडा

चीन – चीन

– अमेरिका

– ब्राजील

– ऑस्ट्रेलिया

भारतभारत

अर्जेंट – अर्जेंटीना

विश्व का सबसे छोटा देश – वेटिकन सिटी (इटली), मोनिको, नौरू व तूबालू

 

 

वर्तमान में भारत में कुल राज्य व केंद्र शासित प्रदेश

वर्तमान में कुल 28 राज्य व 8 केंद्र शासित प्रदेश है।

राज्य का नामराजधानी
आंध्र प्रदेशअमरावती
अरुणाचल प्रदेशईटानगर
असमदिसपुर
बिहारपटना
छत्तीसगढरायपुर
गोवापणजी
गुजरातगांधीनगर
हरियाणा चंडीगढ़
हिमाचल प्रदेशशिमला
झारखंडरांची
कर्नाटकबेंगलुरु
केरलतिरुवनंतपुरम
मध्य प्रदेशभोपाल
महाराष्ट्रमुंबई
मणिपुरइंफाल
मेघालयशिलांग
मिजोरमआइजोल
नागालैंडकोहिमा
ओडिशा भुवनेश्वर
पंजाबचंडीगढ़
राजस्थान जयपुर
सिक्किमगंगटोक
तमिलनाडुचेन्नई
तेलंगानाहैदराबाद
त्रिपुराअगरतला
उत्तर प्रदेश लखनऊ
उत्तराखंडदेहरादून (शीतकालीन)
गैरसैंण (ग्रीष्मकालीन)
पश्चिम बंगालकोलकाता
केंद्र शासित प्रदेशों का नाम राजधानी
अंडमान व नोकोबार द्वीप समूहपोर्ट ब्लेयर
चंडीगढ़चंडीगढ़
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीवदमन
दिल्लीनई दिल्ली
जम्मू और कश्मीरश्रीनगर (ग्रीष्मकालीन)
जम्मू (शीतकालीन)
लक्षद्वीपकवरत्ती
पुदुचेरीपांडिचेरी
लद्दाखलेह

 

 

उत्तर पूर्वी राज्य या सात बहनों का राज्य

ट्रिक – अरुना मामि का ATM

अरु – अरुणाचल प्रदेश

ना – नागालैंड

मा – मणिपुर

मि – मिजोरम

A – असम

T – त्रिपुरा

M – मेघालय

उत्तर-पूर्वी-राज्य-या-सात-बहनों-का-राज्य-photo

असम की सीमा 7 राज्यों से लगती है।

अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, असम, त्रिपुरा, मेघालय व पश्चिम बंगाल

 

 

क्षेत्रफल के आधार पर राज्य व जिले

क्षेत्रफल के आधार पर बड़े राज्य –

ट्रिक – राजनीति में महान यूपी

  1. राज – राजस्थान
  2. में – मध्य प्रदेश
  3. महान – महाराष्ट्र
  4. यूपी – उत्तर प्रदेश

क्षेत्रफल के आधार पर छोटे राज्य

ट्रिक – GST नाग

  1. G – गोवा
  2. S – सिक्किम
  3. T – त्रिपुरा
  4. नाग – नागालैंड

 

 

क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा जिला

ट्रिक – कलेजा बड़ा

  1. – कच्छ जिला (गुजरात)
  2. ले – लेह (लद्दाख)
  3. जा – जैसलमेर (राजस्थान)
  4. बड़ा – बाड़मेर (राजस्थान)

क्षेत्रफल के आधार पर सबसे छोटा जिला

माहे – केरल में (पुदुचेरी का जिला)

 

 

कर्क व भारतीय मानक समय रेखा पर स्थित राज्य

कर्क रेखा लगभग भारत के मध्य से गुजरती है। कर्क रेखा पर भारत के 8 राज्य स्थित है –

  1. गुजरात
  2. राजस्थान (सबसे कम लंबाई)
  3. मध्यप्रदेश (सबसे अधिक लंबाई)
  4. छत्तीसगढ़
  5. झारखंड
  6. पश्चिम बंगाल
  7. त्रिपुरा
  8. मिजोरम

कर्क रेखा के नजदीक स्थित शहर –

ट्रिक – GURBA

G – गांधीनगर

U – उज्जैन

R – रांची (कर्क रेखा पर स्थित राजधानी)

B – भोपाल

A – अगरतला

82.1/2° पूर्वी देशांतर भारतीय मानक समय रेखा पर स्थित भारत के राज्य

82.1/2° पूर्वी देशांतर भारतीय मानक समय रेखा पर स्थित भारत के 5 राज्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा व आंध्र प्रदेश है।

कर्क-रेखा-व-भारतीय-मानक-समय-रेखा-पर-स्थित-राज्य-photo

 

भारत की स्थलीय, समुद्री व अंतरराष्ट्रीय सीमाएं

भारत की स्थलीय सीमा की लंबाई 15,200 किलोमीटर है। इसके तटीय भाग (कुल समुद्री सीमा दीपों सहित) की लंबाई 7516.6 किलोमीटर है, मुख्य भूमि के तटीय भाग (समुद्री सीमा) की लंबाई 6100 किलोमीटर है।

किस राज्य की तटीय सीमा सबसे अधिक है

ट्रिक – G>A>T

G – गुजरात

A – आंध्रप्रदेश

T – तमिलनाडु

स्थलीय व अंतरराष्ट्रीय सीमा 16 राज्य व 2 केंद्र शासित प्रदेश सीमा बनाते हैं, और समुद्री सीमा 9 राज्य बनाते हैं। 5 राज्य न तो अंतरराष्ट्रीय सीमा और ना ही समुद्री सीमा बनाते हैं – हरियाणा, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड व छत्तीसगढ़। गुजरात व पश्चिम बंगाल दोनों स्थलीय व सामुद्रिक सीमा बनाते है।

 

 

पड़ोसी देशों के साथ सीमा बनाने वाले भारत के कुल राज्य व उनकी सीमा की लंबाई

ट्रिक – बचपन में MBA किया

– बांग्लादेश (4096.7 KM)

– चीन (3488.0 KM)

– पाकिस्तान (3323 KM)

– नेपाल (1751 KM)

M – म्यांमार (1643 KM)

B – भूटान (699 KM)

A – अफगानिस्तान (106 KM)

 

 

भारत के प्रमुख दर्रे

दर्रेराज्य/केंद्र शासित प्रदेश
काराकोरम दर्राजम्मू कश्मीर
जोजिला दर्रालद्दाख
पीर पंजाल दर्राजम्मू कश्मीर
बनिहाल दर्राजम्मू कश्मीर
बुर्जिल दर्राजम्मू कश्मीर
रोहतांग दर्राहिमाचल प्रदेश
लिपुलेख दर्राउत्तराखंड
माना दर्राउत्तराखंड
नीति दर्राउत्तराखंड
नाथूला दर्रासिक्किम
जैलेप्ला दर्रासिक्किम
शिपकीला दर्राहिमाचल प्रदेश
बड़ालाचा दर्राहिमाचल प्रदेश
यांग्यापअरुणाचल प्रदेश
बोमडिला दर्राअरुणाचल प्रदेश
दिफू दर्राअरुणाचल प्रदेश
तुजू दर्रामणिपुर

 

 

भारत के पड़ोसी देशों के साथ सीमाएँ

रेडक्लिफ सीमा

रेडक्लिफ सीमा भारत व पाकिस्तान के बीच स्थित है। इसका निर्धारण 14 अगस्त 1947 को हुआ। भारत के 2 UT/ केंद्र शासित प्रदेश व 3 राज्य सीमा बनाते हैं – लद्दाख, जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान व गुजरात।

डूरंड रेखा

डूरंड रेखा को भारत – अफगान सीमा या अफगान – पाकिस्तान सीमा कहते है। 1896 में सर मोर्टिमूर डुरण्ड द्वारा इस रेखा को खींचा गया।

मैक मोहन रेखा

मैैक मोहन रेखा भारत व चीन के बीच स्थित है। सीमा का निर्धारण 1914 में सर हेनरी मैकमोहन द्वारा किया गया। भारत के 4 राज्य 1 केंद्र शासित प्रदेश चीन के साथ सीमा बनाते हैं। लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम व अरुणाचल प्रदेश।

भारत और नेपाल सीमा

भारत के पांच राज्य नेपाल के साथ सीमा बनाते हैं- उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल व सिक्किम। भारत और नेपाल के बीच कालापानी लिपुलेख विवाद हुआ था।

भारत व भूटान सीमा

भारत के 4 राज्य भूटान के साथ सीमा बनाते हैं-सिक्किम, पश्चिम बंगाल. असम व अरुणाचल प्रदेश।

भारत-बांग्लादेश सीमा या रेडक्लिफ सीमा

बांग्लादेश के साथ भारत के 5 राज्य सीमा बनाते हैं- पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा(बांग्लादेश से तीनों ओर से घिरा राज्य) व मिजोरम। असम बांग्लादेश से दो बार सीमा बनाता है। 3 बीघा गलियारा पश्चिम बंगाल तथा बांग्लादेश के बीच है। जीरो रेखा त्रिपुरा तथा बांग्लादेश के बीच स्थित है।

भारत और म्यांमार सीमा

भारत के 4 राज्य म्यांमार के साथ सीमा बनाते हैं – अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर व मिजोरम

 

 

अन्य विवरण

UP का सोनभद्र जिला 4 राज्यों के साथ सीमा बनाता है- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड व बिहार। UP के साथ 8 राज्य तथा 1 केंद्र शासित प्रदेश की सीमा लगती है- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार व दिल्ली।

भारत के वह राज्य जो 3 देशों के साथ सीमा बनाते हैं ।

सिक्किम – नेपाल,भूटान व चीन

वेस्ट बंगाल – नेपाल, भूटान व बांग्लादेश

अरुणाचल प्रदेश – भूटान, चीन व म्यांमार

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top